Majhi Ladki Bahin Yojana Official Web Portal: महाराष्ट्र सरकार द्वारा योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम माझी लाडकी बहीण योजना है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य कारण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की निराश्रित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। योजना के तहत अब तक सरकार ने 1.59 करोड़ महिलाओं के आवेदन स्वीकृत कर लिए हैं।

इनमें से कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से तो कई महिलाएं ऐसी है जिन्होंने Majhi Ladki Bahin Yojana Official Web Portal के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरा है। वहीं जिन महिलाओं ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं किया है उन्हें सरकार 30 सितंबर 2024 तक आवेदन फॉर्म भरने का मौका दे रही है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको माझी लाडकी बहीण योजना के लिए आवेदन कैसे करें, इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, किन पात्रता-मापदंडों को सुनिश्चित करना होगा इत्यादि की पूरी जानकारी देंगे।
Majhi Ladki Bahin Yojana Official Web Portal 2024
आर्टिकल का नाम | Majhi Ladki Bahin Yojana Official Web Portal |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
किसने लांच की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
लाभ | हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
तीसरी किस्त जारी होगी | 30 सितंबर से पहले |
साल | 2024 |
रजिस्ट्रेशन/लॉगिन | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुवात करते हुए कमजोर वर्ग से आने वाली महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत सरकार हर महीने ₹1500 की सहायता प्रदान कर रही है।
महाराष्ट्र राज्य की करीब 1.5 करोड़ महिलाएं अब तक इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुकी है और संभावना है कि इस महीने के अंत तक लाभार्थी महिलाओं की संख्या बढ़कर 2.5 करोड़ हो जाएगी।
माझी लाडकी बहीण योजना 3rd Installment
महाराष्ट्र सरकार द्वारा माझी लाडकी बहीण योजना की तीसरी किस्त 30 सितंबर 2024 से पहले सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी। जिन महिलाओं को पहली और दूसरी किस्त का लाभ नहीं मिला है उन्हें तीसरी किस्त में 4500 रूपये प्राप्त होंगे। अगर आप सभी किस्तों के भुगतान का विवरण देखना चाहती हैं तो माझी लाडकी बहीण योजना की ऑफिशियल वेब पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर भुगतान विवरण चेक कर सकती है।
लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता
- महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है।
- 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं योजना का लाभ ले सकती है।
- राज्य की विवाहित, अविवाहित बालिकाएं जो कॉलेज में अध्यनरत है, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा है, वे इस योजना का लाभ ले सकती है।
- इसके लिए महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
लाडकी बहीण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नम्बर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
Ladki Bahin Yojana Official Web Portal पर Registration कैसे करे?
- सबसे पहले आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा, अब मुख्य पृष्ठ में दिए गए विकल्प “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करें।

- क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल कर आएगा, यहां दिए गए विकल्प “Create Account” पर क्लिक करें।
- अब एक फॉर्म खुलकर आएगा, इसमें पूछे गए सभी जानकारी भर दें।
- अब नियम और शर्तें स्वीकार करके कैप्चा कॉर्ड को दर्ज करें।
- इसके बाद दिए गए बटन “Sign Up” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको एक पासवर्ड और यूजर आईडी प्राप्त होगा।
- इस प्रकार आप माझी लाडकी बहीण योजना वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
Ladki Bahin Yojana Official Web Portal Login कैसे करे?
- माझी लाडकी बहीण योजना के ऑफिशियल वेब पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको अर्जदार लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा।

- इस पेज पर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको दिए गए लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप इस पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
Important Links
Home Page | Click Here |
Nari Shakti Doot App Download | Click Here |
Ladki Bahin Yojana Official Website | Click Here |
Whatsapp Channel Link | Click Here |
Telegram Channel Link | Click Here |
FAQs – Ladki Bahin Yojana Official Web Portal 2024
माझी लाडकी बहीण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
माझी लाडकी बहीण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ है।
माझी लाडकी बहीण योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
माझी लाडकी बहीण योजना का हेल्पलाइन नंबर181 है।
माझी लाडकी बहीण योजना की तीसरी किस्त कब आएगी?
माझी लाडकी बहीण योजना की तीसरी किस्त का पैसा 30 सितंबर 2024 तक महिलाओं के खाते में आ जाएंगे।